काशी में पुरवा की आंधी: 14 दिनों की तपिश के बाद 10 डिग्री गिरा पारा, जिले को राहत; एक मई तक येलो अलर्ट
Varanasi Weather:लगातार चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद सोमवार शाम चली पुरवा हवा और धूल भरी आंधी ने काशीवासियों को बड़ी राहत दी। दिन में जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, वहीं शाम ढलते ही मौसम ने अचानक करवट ली और रात होते-होते पारा करीब 10 डिग्री तक गिरकर 29 डिग्री पर आ गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम छह बजे तक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन रात 10:30 बजे तक यह गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 14 दिनों में पहली बार अधिकतम तापमान में इतनी गिरावट देखने को मिली है। इससे पहले तापमान 41.4 से लेकर 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 41.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण नमी बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे वातावरण में ठंडक का एहसास हुआ।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 00:01 IST
काशी में पुरवा की आंधी: 14 दिनों की तपिश के बाद 10 डिग्री गिरा पारा, जिले को राहत; एक मई तक येलो अलर्ट #CityStates #Varanasi #VaranasiWeather #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
