Baran News: आवारा कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बचाने पहुंची मां पर भी झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

जिले के छबड़ा कस्बे की पालीवाल कृष्णा विहार कॉलोनी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी में एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे एक मासूम बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने पहुंची उसकी मां पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। हालांकि समय रहते पड़ोसी की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान पड़ोस में मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्ते को खदेड़ दिया, जिससे बच्चे और उसकी मां की जान बच गई। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ये भी पढ़ें:आयुष्मान योजना:लंबे अरसे से अटके क्लेम; 98 हजार से ज्यादा शिकायतें, अफसर बोले 72% मामलों की जांच पूरी घटना के बाद पालीवाल कृष्णा विहार कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना भी जोखिम भरा हो गया है। कॉलोनीवासियों ने स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय आवारा और आक्रामक कुत्तों को विशेष अभियान चलाकर जल्द पकड़ा जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 08:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Baran News: आवारा कुत्ते ने मासूम पर किया हमला, बचाने पहुंची मां पर भी झपटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना #CityStates #Crime #Baran #Rajasthan #BaranNews #ChhabraNews #PaliwalKrishnaViharColony #StrayDogAttack #StrayDogMenace #ChildAttacked #MotherAttacked #CctvVideo #DogAttack #MunicipalCouncil #SubahSamachar