Ujjain News: आवारा कुत्तों ने गाय के बछड़े को बुरी तरह किया जख्मी, बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में खौफ

उज्जैन मेंइंदौर रोड स्थित सुभाष नगर कॉलोनी में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों के साथ ही राहगीरों पर भी ये कुत्ते हमला कर उन्हें घायल कर रहे हैं। सोमवार सुबह एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने गाय के नवजात बछड़े को अपना शिकार बना लिया और उसके पैर व कान काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। रहवासियों ने क्षेत्रीय पार्षद से लेकर नगर निगम के अधिकारियों तक शिकायत कर आवारा कुत्तों को तत्काल पकड़ने की मांग की है। सुभाष नगर निवासी अविजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि क्षेत्र में करीब 15 से 20 आवारा कुत्तों का आतंक है। ये कुत्ते कभी रहवासियों को घायल करते हैं तो कभी राह चलते वाहनों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि सुबह एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया था, तभी आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और उसके पैरों को लहूलुहान कर दिया, साथ ही कान भी चबा डाला। उनका आरोप है कि क्षेत्र के कुछ लोग इन कुत्तों को पालते हैं और बाद में सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों के हमलों में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद दिव्या बलवानी, महापौर मुकेश टटवाल और निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे रहवासी नाराज हैं। ये भी पढ़ें-LiveMP Assembly Session Live: विधानसभा बजट सत्र का छठा दिन आज, ट्रेड डील पर कांग्रेस का प्रदर्शन; किया बहिर्गमन रहवासियों ने कमरी मार्ग क्षेत्र की उस घटना का भी उल्लेख किया, जिसमें घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था और उसकी जान चली गई थी। उनका कहना है कि जब कुत्ते गाय के बछड़े पर हमला कर सकते हैं तो बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। जिम्मेदारों को इस ओर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना न हो। इस मामले में निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने कहा कि मामला गंभीर है और वे जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 09:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ujjain News: आवारा कुत्तों ने गाय के बछड़े को बुरी तरह किया जख्मी, बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में खौफ #CityStates #Crime #MadhyaPradesh #Ujjain #SubhashNagar #StrayDog #DogAttack #NewbornCalf #MunicipalCorporation #AbhilashMishra #SubahSamachar