Pauri News: दूसरे दिन भी काला रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के काला रोड पर बृहस्पतिवार को भी स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से मार्ग पर अंधेरा पसरा रहा। लगातार दूसरे दिन स्ट्रीट लाइटें बंद रहने से स्थानीय लोगों, मॉर्निंग वॉक पर निकलने वालों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चारधाम यात्रा के चलते इन दिनों काला रोड पर सुबह से लोगों की आवाजाही बनी रहती है। गुरुद्वारा आने-जाने वाले श्रद्धालु भी इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुधवार को भी स्ट्रीट लाइटें बंद थीं और बृहस्पतिवार सुबह भी स्थिति जस की तस बनी रही। लोगों ने नगर निगम से जल्द स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है। वहीं नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने बताया कि टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 28, 2026, 15:59 IST
Pauri News: दूसरे दिन भी काला रोड की स्ट्रीट लाइटें बंद #StreetlightsOnKalaRoadRemainOffForTheSecondConsecutiveDay. #SubahSamachar
