Panipat News: किला मैदान के पास उखाड़ीं गलियां, लोग हो रहे परेशान

पानीपत। किला मैदान के पास गलियों को उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। इससे आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है। निर्माणाधीन सड़क के कारण बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी वहां से गुजरते समय हादसे का खतरा सताता है। गलियों में बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन गड्ढों में फंस जाते है, साथ ही बाजार की गलियों में जाम के कारण लोगों का समय खराब हो रहा हैं। सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी विपिन, राजेश और गुलशन ने बताया कि किला मैदान से सुभाष बाजार में जाने वाली सड़क को करीब दस दिनों से उखाड़कर ऐसे ही छोड़ा हुआ है। उखड़ी हुई सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों का वहां से पैदल गुजरना भी दूभर हो गया है। सड़क पर गहरे गड्ढों के कारण रोजाना वाहन फंस जाते है और बाजार में भी लंबा जाम लग जाता है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी कोई राहत कार्य नहीं हुआ है। लोगों ने निर्माणाधीन कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 09, 2026, 03:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: किला मैदान के पास उखाड़ीं गलियां, लोग हो रहे परेशान #StreetsWereUprootedNearTheFortGrounds #CausingInconvenienceToResidents. #SubahSamachar