रैगिंग रोकने के लिए निगरानी तंत्र को करें मजबूत : डीसी
रैगिंग रोकने के लिए निगरानी तंत्र को करें मजबूत : डीसी रैगिंग रोकने के लिए उठाए गए कदमों की रिपोर्ट मांगीसंस्थानों के छात्रावासों एवं पीजी पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देशउपायुक्त ने की जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षतासंवाद न्यूज एजेंसीमंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थान रैगिंग रोकने के लिए समितियों के गठन से लेकर अभी तक उठाए गए कदमों से संबंधित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपायुक्त कार्यालय को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर रोक के दृष्टिगत निगरानी तंत्र को भी मजबूत किया जाना चाहिए। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। वह बुधवार को जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में बोल रहे थे।उपायुक्त ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में रैगिंग पर रोक के लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं। इस विषय पर गठित राघवन समिति तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित करने के पहले जिम्मेदारी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों की है। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान और शुरुआती सत्र में विशेष निगरानी रखी जाए। इसमें संबंधित पुलिस चौकी और थानों का भी सहयोग लिया जाए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के छात्रावासों एवं पेइंग गेस्ट हाउस (पीजी) पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान में एंटी रैगिंग समितियों का गठन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने आईआईटी मंडी, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी के रजिस्ट्रार व तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ शैक्षणिक संस्थानों को रैगिंग रोकने संबंधी दिशानिर्देश प्रेषित कर इनकी कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित करवाएं। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 10, 2026, 17:59 IST
रैगिंग रोकने के लिए निगरानी तंत्र को करें मजबूत : डीसी #StrengthenTheMonitoringMechanismToCurbRagging:DC #SubahSamachar
