Firozabad News: ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 831 वाहनों के चालान
फिरोजाबाद। यातायात पुलिस ने एआरटीओ राजेश राजपूत के साथ मिलकर शहरभर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खासतौर पर मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और हूटर लगे वाहनों को निशाने पर लिया गया। अभियान के दौरान कुल 831 वाहनों के चालान किए गए, जबकि नौ वाहनों को सीज कर दिया गया। बिना नंबर प्लेट चल रहे दोपहिया वाहनों पर भी सख्ती दिखाई गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने सिर्फ वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि ऐसे उपकरण लगाने वाले मिस्त्रियों और बेचने वाले दुकानदारों को भी सख्त हिदायत दी है कि वे प्रतिबंधित सामान का उपयोग या बिक्री न करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 20:16 IST
Firozabad News: ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, 831 वाहनों के चालान #StrictnessOnTrafficRules #ChallanFor831Vehicles #SubahSamachar
