संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता : मोहन लाल बड़ौली

सोनीपत। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने जिले के विभिन्न बूथों पर बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 के साथ बैठक कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पबसरा, सेवली, पतला, बढ़खालसा में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त बूथ और सशक्त संगठन भाजपा की विजय का मूल मंत्र है। बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र पर चलते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 18:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




संगठन की मजबूती का आधार सशक्त बूथ और सक्रिय कार्यकर्ता : मोहन लाल बड़ौली #StrongBoothsAndActiveWorkersAreTheFoundationOfTheOrganization'sStrength:MohanLalBadoli #SubahSamachar