टॉप-10: स्टुअर्ट ब्रॉड की नजर में टेस्ट के बेस्ट-10 तेज गेंदबाज कौन? लिस्ट में स्टार्क-कपिल और वकार-इमरान नहीं

टेस्ट क्रिकेट में तेज गेंदबाजी की बात हो तो स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम खुद एक मिसाल है। इंग्लैंड के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपने करियर में दुनिया के कई खतरनाक बल्लेबाजों को परेशान किया। ऐसे में जब ब्रॉड ने टेस्ट क्रिकेट के अपने पसंदीदा टॉप-10 तेज गेंदबाज चुने, तो उनकी सूची ने तुरंत ध्यान खींच लिया। सूची में कई दिग्गज और रिकॉर्ड बनाने वाले गेंदबाज शामिल हैं, लेकिन कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी सबसे ज्यादा चौंकाती है। ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क, भारत के कपिल देव और पाकिस्तान के वकार यूनिस और इमरान खान जैसे नाम इस सूची में जगह नहीं बना सके हैं। ब्रॉड ने यह चयन स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट के जरिये किया। उनकी इस लिस्ट में इंग्लैंड का सिर्फ एक तेज गेंदबाज है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तीन और दक्षिण अफ्रीका के दो तेज गेंदबाजों को अपनी इस लिस्ट में जगह दी है। इसके अलावा सूची में भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के एक-एक तेज गेंदबाज को जगह मिली है। आइए देखते हैं कि उन्होंने अपनी टॉप-10 लिस्ट में किसे रखा है

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 05, 2026, 10:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टॉप-10: स्टुअर्ट ब्रॉड की नजर में टेस्ट के बेस्ट-10 तेज गेंदबाज कौन? लिस्ट में स्टार्क-कपिल और वकार-इमरान नहीं #CricketNews #Cricket #International #StuartBroad #Top10TestFastBowlers #StuartBroadTop10 #TestCricket #FastBowlers #MitchellStarc #KapilDev #WaqarYounis #ImranKhan #EnglandCricket #SubahSamachar