Turkey Firing: तुर्किये के स्कूल छात्र ने की फायरिंग, चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
तुर्किये में एक स्कूल में हुई बुधवार को हुई गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। एपी के अनुसार, स्कूल के परिसर में एक छात्र ने फायरिंग की है, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि हमलावर छात्र ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दक्षिण-पूर्वी तुर्किये के एक स्कूल में एक छात्र ने दो क्लासरूम में गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। कहमनमारस प्रांत के गवर्नर मुकर्रम उनलुअर ने बताया कि हमलावर छात्र भी मारा गया है। उसके पास से जो हथियार बरामद हुए, वे उसके पुलिस अधिकारी पिता के बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ितों में एक शिक्षक भी शामिल था। हमले के पीछे का मकसद तत्काल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा बलों ने स्कूल परिसर को घेरकर स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। खबर अपडेट हो रही है.
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:25 IST
Turkey Firing: तुर्किये के स्कूल छात्र ने की फायरिंग, चार लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल #World #International #TurkeyFiring #SubahSamachar
