Faridabad News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने बनाए चित्र
संवाद न्यूज एजेंसीफरीदाबाद। जिले के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तत्परता कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को बढ़ाना है। अभियान के तहत एतमादपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आर्ट डे का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत अध्यापकों द्वारा बच्चों के लिए चित्रकारी सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। छात्रों ने पत्तों की सहायता से किताबों पर विभिन्न आकृति उकेरी। इस दौरान अध्यापकों ने भी छात्रों की मदद की। गौरतलब है कि कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय द्वारा एक पत्र जारी किया गया, जिसमें बाल वाटिका से लेकर कक्षा पांचवीं तक के छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया गया । यह कार्यक्रम विशेषकर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले बच्चों के लिए तैयार किया गया है।एतमादपुर विद्यालय के मुख्य अध्यापक चतरसिंह ने बताया के निदेशालय के निर्देशानुसार विद्यालय में प्रत्येक दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में आने वाले नए बच्चों को सहज करने के लिए विभाग का यह प्रयास सराहनीय है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 19:07 IST
Faridabad News: कक्षा तत्परता कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों ने बनाए चित्र #StudentsCreatedDrawingsAsPartOfTheClassroomReadinessProgram. #SubahSamachar
