Meerut News: बेहतर प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान

सरूरपुर। भूनी चौराहे पर स्थित कदम पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा में शामिल सभी 85 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। छात्र अंश डागर 96 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, छात्रा शालू 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और साक्षी 91 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्रबंधक संजीव चौधरी ने सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। इस दौरान उ प्रधानाचार्य नवजोत सिद्धू, अभिषेक, शिवम, साक्षी, नीरू, सत्यम आदि मौजूद रहे। सरूरपुर।कदमपब्लिकस्कूलमेंपरीक्षापरिणामघोषितहोनेकेबादस्कूलप्रशासनकेसाथछात्र।स् सरूरपुर।कदमपब्लिकस्कूलमेंपरीक्षापरिणामघोषितहोनेकेबादस्कूलप्रशासनकेसाथछात्र।स् सरूरपुर।कदमपब्लिकस्कूलमेंपरीक्षापरिणामघोषितहोनेकेबादस्कूलप्रशासनकेसाथछात्र।स्

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बेहतर प्रदर्शन से विद्यार्थियों ने बढ़ाया विद्यालय का मान #StudentsEnhancedThePrestigeOfTheSchoolWithTheirExcellentPerformance. #SubahSamachar