Panipat News: विद्यार्थियों ने विद्यालय के नाम जलाया एक दीया, शिक्षा और संस्कारों का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में शनिवार को एक दीया विद्यालय के नाम अभियान के तहत दीप प्रज्वलित कर शिक्षा, संस्कार और विद्यालय के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के प्रति अपनत्व, कृतज्ञता और सहयोग की भावना प्रकट करते हुए एक-एक दीया जलाया।विद्यालय के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक और डीपीई उमेद सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग की पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति सम्मान, स्वच्छता, संस्कार और शिक्षा के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना है। प्रदीप मलिक ने कहा कि जिस प्रकार एक छोटा-सा दीपक अंधकार दूर कर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार शिक्षा का छोटा-सा प्रयास भी बच्चों के जीवन में ज्ञान, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रकाश फैला सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय में प्रकाश रूपी दीप प्रज्वलित कर अंधकार को दूर करने का संकल्प लिया। इस मौके पर खुशी, राधिका, साक्षी, अंकुश, अजय, माही, सुमित, समा रानी, अशोक कुमार व अंजलि मौजूद रही।4

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 07, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: विद्यार्थियों ने विद्यालय के नाम जलाया एक दीया, शिक्षा और संस्कारों का दिया संदेश #StudentsLitALampInTheNameOfTheirSchool #ConveyingAMessageOfEducationAndValues. #SubahSamachar