Kurukshetra News: जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में बिशनगढ़ के विद्यार्थी प्रथम

कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिशनगढ़ की टीम ने समूह-1 में प्रथम स्थान हासिल किया। बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। इस उपलब्धि से विद्यालय और गांव का नाम रोशन हुआ। विद्यालय पहुंचने पर विजेता विद्यार्थियों का ग्राम सरपंच अमित सैनी और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने सम्मान किया। उन्होंने बच्चों को बधाई देते हुए उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। साथ ही, भविष्य में भी इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता निरंतर अभ्यास, मेहनत और लगन का परिणाम है। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ कला और सांस्कृतिक गतिविधियां भी बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।उन्होंने विजेता विद्यार्थियों, मार्गदर्शक शिक्षकों, अभिभावकों, सरपंच और एसएमसी सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 02:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: जिला स्तरीय समूह नृत्य प्रतियोगिता में बिशनगढ़ के विद्यार्थी प्रथम #StudentsOfBishangarhFirstInDistrictLevelGroupDanceCompetition #SubahSamachar