Sonipat News: जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश

सोनीपत। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर जीवीएम कन्या महाविद्यालय में यूथ अगेंस्ट ड्रग सेल और टोबैको कंट्रोल सेल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी और प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।नशा मुक्त भारत अभियान-विकसित भारत की पहचान थीम पर आयोजित इस रैली में कॉलेज की करीब 40 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नशे, शराब और तंबाकू के सेवन के खिलाफ नारे लगाए तथा स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।संस्थान के अध्यक्ष डॉ. ओपी परूथी ने कहा कि युवा वर्ग देश की सबसे बड़ी शक्ति है और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।प्राचार्य डॉ. मंजुला स्पाह ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी विद्यार्थियों का दायित्व है। ऐसे जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. निहारिका ने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी जरूरी है। कहा कि युवाओं की सक्रिय भूमिका से ही नशा मुक्त भारत का संकल्प साकार हो सकता है। रैली के समापन पर छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 26, 2026, 21:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: जीवीएम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने नशा मुक्ति रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश #StudentsOfGVMGirls'CollegeSpreadAMessageOfAwarenessByOrganizingAnAnti-drugRally. #SubahSamachar