Kullu News: विद्यार्थियों ने देश के वीरों को किया याद
कुल्लू। ब्रह्मऋषि मिशन स्कूल जरड़ में स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर देश के वीरों को याद किया। उनके अतुलनीय योगदान की गाथा का वर्णन भाषण, संवाद, देशभक्ति गीतों से किया। शिक्षा निदेशालय ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को मनाने की तिथि 9 से 17 अगस्त तय कर है। ऐसे में विद्यालय परिसर में शुक्रवार को कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने इस आयोजन में अपनी भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि बच्चों ने वंदे मातरम, जन गण मन, देशभक्ति कविता, देशभक्ति गीत, नृत्य, देश के क्रांतिवीर बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह को याद किया। साथ ही सभी विद्यार्थी 15 अगस्त के दिन घर पर अभिभावकों के साथ झंडा फहराते हुए सेल्फी भी लेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 14, 2026, 18:31 IST
Kullu News: विद्यार्थियों ने देश के वीरों को किया याद #StudentsPaidTributeToTheCountry'sHeroes. #SubahSamachar
