Panipat News: विद्यार्थी 25 तक जमा कराएं टैबलेट
पानीपत। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को परीक्षा समाप्त होने के चार दिन के अंदर टैबलेट लौटाने होंगे। समय में टैबलेट, चार्जर और सिम कार्ड जमा न कराने पर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका दिया जाएगा। इसके साथ स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र भी नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को इसके निर्देश दिए हैं। स्कूल प्रमुख व समन्वयक भी जिम्मेदारी होगी। कोरोना महामारी के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों टैबलेट वितरित किए थे। इसके बाद हर साल बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाते हैं। जिले में करीब 25 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट दिए गए हैं। 10वीं कक्षा की परीक्षा संपन्न हो चुकी हैं। इनको 25 मार्च तक टैबलेट लौटाने होंगगे। अब तक करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थी अपने टैबलेट लौटा चुके हैं। स्कूलों में टैबलेट का पूरा रिकॉर्ड बनाया गया है। रजिस्टर में विद्यार्थी का नाम, एसआरएन, आधार नंबर और टैबलेट का ईएमआई नंबर दर्ज किया गया है। टैबलेट की सुरक्षा की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुख पर रहेगी। यदि किसी स्कूल में टैबलेट चोरी या गुम होता है तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर आगामी कार्रवाई भी करेगी। 10वीं में 25 और 12वीं को छह अप्रैल तक : 10वीं कक्षा की परीक्षा संपन्न हो चुकी है। विद्यार्थियों को 25 मार्च तक टैबलेट जमा कराने होंगे। 12वीं कक्षा की परीक्षा चल रही है। विद्यार्थियों को छह अप्रैल टैबलेट जमा कराने होंगे। इसमें टैबलेट के साथ चार्जर, सिम और अन्य संबंधित सामान जमा करानी होगी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 03:40 IST
Panipat News: विद्यार्थी 25 तक जमा कराएं टैबलेट #StudentsShouldSubmitUpTo25Tablets #SubahSamachar
