Chamba News: राष्ट्रीय एकता पर्व में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बनीखेत (चंबा)। केंद्रीय विद्यालय चमेरा-2 में संकुल स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत, कला उत्सव और समृद्धि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें केंद्रीय विद्यालय चमेरा-2, चमेरा-1, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह कैंट और पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनीखेत के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ एनएचपीसी चमेरा-2 के समूह महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख अजय श्रीवास ने किया। प्राचार्य हरजीत राज ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में समूह नृत्य, गायन, कला प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी, संगीत, रंगमंच और पारंपरिक कहानी वाचन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।शिक्षकों के लिए समृद्धि कार्यक्रम के तहत आधुनिक शिक्षण पद्धतियों पर प्रस्तुतियां भी दी गईं। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जो अब क्षेत्रीय स्तर पर संकुल का प्रतिनिधित्व करेंगे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 16:39 IST
Chamba News: राष्ट्रीय एकता पर्व में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा #StudentsShowcasedTheirTalentAtTheNationalUnityFestival. #SubahSamachar
