Sonipat News: विद्यार्थियों ने राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने की ली शपथ
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा विषय पर पोस्टर बनाए और सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली। परिसर में तिरंगे और वंदे मातरम् के विकास का इतिहास दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों को विभाजन की त्रासदी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। बुजुर्ग सरदार सिंह दहिया से संवाद कर विद्यार्थियों ने विभाजन काल के अनुभव जाने। इसके बाद तिरंगा रैली निकाली। प्राचार्य डॉ. तराना नेगी ने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 02:55 IST
Sonipat News: विद्यार्थियों ने राष्ट्र की अखंडता बनाए रखने की ली शपथ #StudentsTookAPledgeToUpholdTheIntegrityOfTheNation. #SubahSamachar
