Kangra News: विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का किया भ्रमण
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में पठनपाठन की रुचि विकसित करने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से एक दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तक मेले का भ्रमण कर विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन किया।पुस्तक मेले में साहित्य, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक जीवनियां, कहानी और बाल साहित्य की अनेक आकर्षक पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन किया और ज्ञानवर्धक सामग्री के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। नियमित अध्ययन से न केवल ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होता है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 17:38 IST
Kangra News: विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का किया भ्रमण #StudentsVisitedTheBookFair #SubahSamachar
