Hapur News: चंदन रोली का तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति

हापुड़। गर्मियों की छुट्टियों के बाद मंगलवार को परिषदीय स्कूल खुल गए। पहले दिन छात्रों का पुष्प वर्षा और चंदन रोली का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। मिड डे मील में छात्रों ने हलुवा, खीर और पुरी का लुत्फ उठाया। सेल्फी प्वाइंट, मनोरंजक गतिविधियों में शामिल होकर छात्रों ने आनंद लिया। साथ ही स्कूलों में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।मंगलवार को पहले दिन स्कूलों में छात्रों की संख्या बेहद कम रही। कुछ स्कूलों में तो एक या दो छात्र ही पहुंचे। पहले से ही प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शिक्षक सुबह स्कूल टाइम में स्कूल के गेट पर रोली चंदन की थाली, पुष्प लेकर खड़े गए। सबसे पहले आने वाले छात्रों का स्वागत करने के साथ ही चॉकलेट भी दी गई। स्कूल आने वाले हर छात्र के ऊपर पुष्प वर्षा की गई। पहले दिन चॉक-डस्टर और किताबों के बजाए शिक्षकों ने स्वनिर्मित और रंग बिरंगे टीएलएम शिक्षण अधिगम सामग्री का उपयोग किया। इस विधि से पढ़ाई कर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूलों के अंदर ही सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए, यहां छात्रों ने सेल्फी लेकर इस दिन को यादगार बनाया।दोपहर के समय मिड डे मील में छात्रों को हलुवा, पुरी और खीर खिलाई गई। छात्रों ने इन व्यंजनों का खूब स्वाद लिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी ने बहुत से स्कूलों का निरीक्षण किया। पहले दिन छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान स्कूल में एक पेड़ मां के नाम भी लगाया गया। छात्रों ने बढ़ चढ़कर इसमें भाग लिया, साथ ही पर्यावरण संरक्षण का भी पाठ पढ़ा।इस मौके पर बीईओ देशराज वत्स, पंकज चतुर्वेदी, डीसी एमडीएम प्रदीप चौधरी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। भावना शर्मा, रेनू चौधरी, तस्वार अली, सुधा रानी का सहयोग रहा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 16, 2026, 18:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Hapur News



Hapur News: चंदन रोली का तिलक लगाकर छात्रों का स्वागत, पहले दिन कम रही उपस्थिति #HapurNews #SubahSamachar