Kangra News: विद्यार्थियों को समझाया मतदान का महत्व
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गगवाल में निर्वाचन विभाग की ओर से शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपमंडलाधिकारी (नाॅ.) इंदौरा सुरेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदान एवं मतदाता जागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। इलेक्शन कानूनगो रॉबिन धीमान ने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया और मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने संबंधी जानकारी दी। वहीं 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं से समय पर मतदाता पहचान पत्र बनवाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य गुरनाम सिंह, बीएलओ सुपरवाइजर राजीव वशिष्ठ, बीएलओ हिम्मत सिंह और श्वेता जसरोटिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 18, 2026, 18:35 IST
Kangra News: विद्यार्थियों को समझाया मतदान का महत्व #StudentsWereApprisedOfTheImportanceOfVoting. #SubahSamachar
