Meerut News: विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के बारे में दी जानकारी
लावड़। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर के सर छोटूराम अभियांत्रिकी विभाग के शिक्षक डॉ. कपिल कुमार, डॉ. सुशील कुमार, कमल कुमार ने कृषि में तकनीकी की उपयोगिता के संदर्भ में कृषि छात्रों को विभिन्न जानकारी दी। प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को कृषि में तकनीकी की उपयोगिता, रोजगार के अवसर, क्षेत्र व प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल, कृषि योग्य भूमि के संरक्षण में बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग स्नातकों के योगदान की जानकारी दी। विद्यार्थियों को तकनीकी युक्त सभी पाठ्यक्रम में स्नातक शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा प्रधानमंत्री के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों ने भी सजीव प्रसारण देखा। प्रधानाचार्य ने बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित सुझाव दिए। इस दौरान रामजियावन प्रसाद, मधुर गुप्ता, रतन सिंह, राकेश, सुनील, दिनेश, नवनीत, मनोज, सोनू, संजय, ऋषिपाल, संजीव, सोनपाल, ममतेश आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 18:29 IST
Meerut News: विद्यार्थियों को कृषि शिक्षा के बारे में दी जानकारी #StudentsWereGivenInformationAboutAgriculturalEducation. #SubahSamachar
