Noida News: विद्यार्थियों को दी ताओ दर्शन की जानकारी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की ओर से बुधवार को अनलॉकिंग ए न्यू पाथ ऑफ हिलिंग एंड वेलनेस विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। सत्र के दौरान मास्टर फ्रांसिस्को क्विन्टेरो ने विद्यार्थियों को ताओ दर्शन के बारे में बताते हुए ताओ हीलिंग, ताओ टेक्नोलॉजी और कैलिग्राफी हीलिंग जैसी सरल वेलनेस तकनीकों की जानकारी दी। इस विवि के प्रो-चांसलर वाईके गुप्ता, कुलपति सीबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर परमानंद आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 11, 2026, 19:54 IST
Noida News: विद्यार्थियों को दी ताओ दर्शन की जानकारी #StudentsWereGivenInformationAboutTaoPhilosophy. #SubahSamachar
