Gurugram News: सेमिनार में छात्रों को किया जागरूक

पटौद। राजकीय महाविद्यालय पटौदी में अंगदान और प्रत्यारोपण विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्या डॉ. उषा यादव के नेतृत्व में हुआ, जिसमें छात्रों को अंगदान के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सेमिनार में मुख्य वक्ता दिव्या ने कहा कि अंगदान एक महान और मानवता की सेवा से जुड़ा कार्य है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति अपनी मृत्यु के बाद नेत्र, हृदय, किडनी जैसे अंग दान कर कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। वहीं प्राचार्या डॉ. उषा यादव ने छात्रों से अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष सोना देवी, ज्योति, परमजीत कौर, भंवर सिंह, हरविंद्र, धर्मबीर, मुकेश, रवि कुमार सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 24, 2026, 16:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: सेमिनार में छात्रों को किया जागरूक #StudentsWereMadeAwareInTheSeminar #SubahSamachar