Chamoli News: छात्र-छात्राओं को एचआईवी से बचाव के प्रति किया जागरूक

गोपेश्वर। स्वास्थ्य विभाग चमोली की ओर से राइंका ग्वाड़ और राइंका बैरागना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को एचआईवी-एड्स के संक्रमण, बचाव और जांच के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की गई। स्वास्थ्य सूचना, शिक्षा एवं संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत ने एचआईवी-एड्स के प्रति सही जानकारी और सुरक्षित व्यवहार अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राइंका बैरागना के प्रधानाचार्य आरएस फरस्वाण, प्रधानाचार्य मालती चौहान, मनोज तिवारी, एसपी पुरोहित, एमएस रावत, प्रभावत रावत, केपी ममगांई, एसके ढौंडियाल, राजकिशोर रावत, आरती और विनीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 15:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamoli News: छात्र-छात्राओं को एचआईवी से बचाव के प्रति किया जागरूक #StudentsWereMadeAwareOfHIVPrevention. #SubahSamachar