Kaithal News: पोर्टल ठप होने से 8वें दिन भी आवेदन नहीं कर पाए विद्यार्थी

कैथल। आईटीआई में ऑनलाइन दाखिलों के लिए शुरू किया गया लगातार 8वें दिन भी ठप रहा। पोर्टल ठप होने से विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सके। अब तक विद्यार्थियों के लिए सिरदर्द बना पोर्टल अब आईटीआई के लिए भी परेशानी बन गया है। विद्यार्थी अब शिकायत लेकर नोडल अधिकारी के पास पहुंच रहे हैं, क्योंकि पोर्टल ठप हुए एक सप्ताह से भी ज्यादा समय बीत चुका है। विद्यार्थी रोहित, मनोज, रीना व राहुल ने बताया कि वे एक नहीं दो बार आवेदन करने के लिए आ चुके हैं, लेकिन हर बार पोर्टल नहीं चलने की बात उन्हें बोल दी जाती है। इससे उनका समय और पैसा दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। नोडल अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द पोर्टल चल जाएगा, लेकिन कब तक चलेगा ये नहीं बताया। हालांकि पोर्टल ठप होने से अब हेल्प डेस्क पर बैठे कर्मचारी भी तंग आ चुके हैं, क्योंकि उन्हें यहां आने वाले विद्यार्थियों के दोबारा से आवेदन फॉर्म भरने पड़ेंगे। बॉक्स आवेदन की तारीख 30 जून तक बढ़ाई गई थी पोर्टल में तकनीकी खामियों और ग्रामीण क्षेत्र में बनी आईटीआई में आवेदन कम आने से दाखिले के लिए अंतिम तारीख को 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया था, लेकिन पोर्टल 15 जून से पहले ही ठप हो गया था। ऐसे में आवेदन की तारीख बढ़ाने के बावजूद विद्यार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बॉक्स कैथल आईटीआई के लिए सबसे ज्यादा आवेदन हुए ग्रामीण आईटीआई में बेशक आवेदन कम आए हों, लेकिन पोर्टल ठप होने के बावजूद राजकीय आईटीआई कैथल के लिए आवेदन पहले ही ज्यादा आ चुके हैं। आईटीआई में करीब 900 सीटें हैं और अब तक 4 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। आवेदन के मामले में कैथल राजकीय आईटीआई पूरे प्रदेश में प्रथम है। वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र में बनी आईटीआई में दाखिले के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं और इनमें सीटों से भी कम आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। संवादवर्जन विद्यार्थियों की शिकायतों को देखते हुए मुख्यालय को अब दोबारा लिखित में भेजा गया है। पोर्टल ठप होने से विद्यार्थी ही नहीं स्टाफ सदस्य भी परेशान हैं, लेकिन इसका समाधान मुख्यालय के स्तर पर ही होना है। उम्मीद है एकाध दिन में पोर्टल चलने लगेगा और विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन कर पाएंगे। - सतीश मच्छाल, नोडल अधिकारी, आईटीआई कैथल।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 03:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kaithal News: पोर्टल ठप होने से 8वें दिन भी आवेदन नहीं कर पाए विद्यार्थी #StudentsWereUnableToApplyEvenOnThe8thDayDueToThePortalBeingDown. #SubahSamachar