Karnal News: आईटीआई में दूसरे चरण में ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे विद्यार्थी

करनाल। कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आवेदन की अंतिम 15 जून से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। पहले चरण में केवल आवेदन प्रक्रिया चलेगी, इसके बाद दूसरे चरण में विद्यार्थियों को ट्रेड चुनने का विकल्प मिलेगा। प्रदेश के 372 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अब तक करीब 59896 आवेदन हुए हैं। वहीं, ट्रेड का विकल्प न मिलने से अधिकतर अभ्यर्थी असमंजस में हैं और आवेदन करने से कतरा रहे हैं। आवेदन कम होने के कारण ही विभाग ने आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून किया है। वहीं, आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि पहले चरण में केवल आवेदन किए जाएंगे जबकि दूसरे चरण में ट्रेड विकल्प कर सकेंगे। ऐसे में आवेदन की रफ्तार धीमी पड़ गई है। डीजीटी द्वारा देशभर में सभी आईटीआई के लिए किए गए बदलाव के अनुसार पहले चरण में विद्यार्थी केवल आवेदन कर सकेंगे जबकि दूसरे चरण में ट्रेड चयन का विकल्प दिया जाएगा। फिलहाल ट्रेड चयन की सुविधा अस्थाई रूप से बंद कर दी गई है। इस नए नियम से पहले जिन विद्यार्थियों ने अपनी पसंद के अनुसार ट्रेड भर दी थी, वह निरस्त हो जाएगी। अब निर्धारित तिथि तक विद्यार्थी अपने पसंदीदा आईटीआई में आवेदन कर सकेंगे। डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अलग समय देकर विद्यार्थियों से दोबारा ट्रेड चयन करने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। डीजीपी ने यह नियम ट्रेड्स की मैपिंग के लिए किया है। डीजीपी ने इसके लिए प्रदेश के सभी कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशालयों से उनके तमाम संस्थानों में चल रही ट्रेड्स की जानकारी मांगी है। करनाल जिले में नौ राजकीय और 12 प्राइवेट आईटीआई हैं। राजकीय आईटीआई में 4492 सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले दिए जाएंगे। ब्यूरोवर्जन-आईटीआई की आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। पहले आवेदन में पसंद की ट्रेड भरी जा रही थी। अब इस पर रोक लगा दी गई है। नए नियम के तहत अब केवल पंजीकरण किया जाएगा जबकि ट्रेड चयन का मौका पंजीकरण के बाद दूसरे चरण में मिलेगा। - राकेश भाटिया, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई----

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 19, 2026, 02:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Karnal News: आईटीआई में दूसरे चरण में ट्रेड का विकल्प भर सकेंगे विद्यार्थी #StudentsWillBeAbleToSelectTheirTradesDuringTheSecondPhaseOfTheITIAdmissionProcess. #SubahSamachar