Panipat News: विद्यार्थियों को बताएंगे सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

संवाद न्यूज एजेंसीपानीपत। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शिक्षा विभाग ने 16 से 18 जून तक जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान विद्यार्थियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों तथा विकसित भारत और विकसित हरियाणा के संकल्प से अवगत कराने के लिए प्रचार अभियान चलाया जाएगा।इसके तहत चित्रकला, पोस्टर मेकिंग और वीडियो प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षा विभाग के अनुसार प्रतियोगिताओं के लिए नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति, शिक्षा का अमृतकाल, युवा शक्ति–विकसित भारत की शक्ति, डिजिटल भारत और विकसित हरियाणा जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। इन आयोजनों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लखपति दीदी, महिला उद्यमिता, नई शिक्षा नीति-2020, पीएमश्री स्कूल, स्मार्ट क्लासरूम, एफएलएन मिशन, डिजिटल लर्निंग, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, यूपीआई क्रांति, डिजिलॉकर, परिवार पहचान पत्र और मेरी फसल मेरा ब्यौरा जैसी योजनाओं को प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार जिले में कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकारी व निजी विद्यालयों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। -राकेश बूरा, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: विद्यार्थियों को बताएंगे सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां #StudentsWillBeInformedAboutTheAchievementsOfGovernmentSchemes. #SubahSamachar