हिमाचल: सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में बिना देरी किए पहले ही दिन से शुरू हो पढ़ाई, निर्देश जारी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सर्दियों की छुट्टियों वाले स्कूलों के लिए शैक्षणिक कामकाज को लेकर मंगलवार को सभी उप शिक्षा निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। निदेशालय के अनुसार यह जरूरी है कि सर्दियों की छुट्टियों के बाद 12 फरवरी को फिर से खुलने वाले सभी स्कूलों में पहले ही दिन से बिना किसी देरी के पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए। किसी भी तरह से समय बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए और यह सुनिश्चित करने के लिए कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय का पूरा फायदा मिले, टीचिंग-लर्निंग प्रोसेस तुरंत शुरू होना चाहिए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 03, 2026, 16:16 IST
हिमाचल: सर्दियों की छुट्टियों के बाद स्कूलों में बिना देरी किए पहले ही दिन से शुरू हो पढ़ाई, निर्देश जारी #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #HimachalWinterClosingSchools #SubahSamachar
