UP: यूपी के इस जिले में खुलेंगे 14 उप स्वास्थ्य केंद्र, चार अन्य CHC के अधीन दो-दो केंद्र खोले जाएंगे; तैयारी
UP News:ज्ञानपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 14 नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। भदोही, भानीपुर सीएचसी के अधीन तीन-तीन और चार अन्य सीएचसी के अधीन दो-दो केंद्र खोले जाएंगे। विभाग की ओर से जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। पांच से सात हजार की आबादी पर एक-एक केंद्र खोले जाने की तैयारी है। जिले में इस समय 206 केंद्र संचालित हैं। जिले की कुल आबादी करीब 18 से 20 लाख है। यहां तीन राजकीय चिकित्सालय है। इसमें जिला चिकित्सालय, महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भदोही, 100 सौ शैय्या अस्पताल है। इसके अलावा छह सीएचसी भानीपुर, भदोही, औराई, सुरियावां, गोपीगंज, डीघ है। 20 पीएचसी सहित 206 उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं। अब भी कई गांव ऐसे हैं जहां स्वास्थ्य केंद्र नहीं है। लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे गांव को चिह्नित करके वहां उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाएगा। सरकार की मंशा है कि गांव में ही लोगों को बेहतर उपचार मिले। इन केंद्रों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) और एएनएम की तैनाती होगी। यहां टेलीमेडिसिन की व्यवस्था होगी। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्यकर्मी पीएचसी के डॉक्टर से बातचीत कर सकते हैं। डॉक्टर की सलाह पर मरीज को दवा दी जाएगी। प्रसव पीड़िताओं के मामले में एएनएम महिला डॉक्टर से बातचीत सकती हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 20:00 IST
UP: यूपी के इस जिले में खुलेंगे 14 उप स्वास्थ्य केंद्र, चार अन्य CHC के अधीन दो-दो केंद्र खोले जाएंगे; तैयारी #CityStates #Bhadohi #Varanasi #BhadohiPolice #BhadohiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
