'आज से नहीं, 30-40 साल से वो मेरे भाई हैं'; सलीम खान की सेहत पर सुभाष घई ने जताई चिंता, सेहत के लिए की दुआ

लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने सलीम खान की खराब तबीयत को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सलीम खान के साथ अपनी दोस्ती और रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि उनका रिश्ता तीन-चार दशक पुराना है। सुभाष घई ने कहा कि सलीम खान उनके लिए बड़े भाई की तरह हैं। साथ ही उन्होंने स्क्रिप्टराइटर के जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ की। बोले- 'पूरी इंडस्ट्री उनकी इज्जत करती है' सुभाष घई ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान कहा, 'सलीम साहब मेरे भाई जैसे हैं। आज से नहीं, पिछले 30-40 वर्षों से हमारा रिश्ता है। सलमान तो बाद में आए, जिन्होंने मेरी फिल्म में काम किया। सबसे पहले सलीम साहब थे, जिनकी मैं नहीं पूरी इंडस्ट्री इज्जत करती है और उनके लिए प्रार्थना करती है कि उनकी सेहत अच्छी रहे और लंबी उम्र हो, क्योंकि वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं'।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 19:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




'आज से नहीं, 30-40 साल से वो मेरे भाई हैं'; सलीम खान की सेहत पर सुभाष घई ने जताई चिंता, सेहत के लिए की दुआ #Bollywood #Entertainment #National #सुभाषघई #सलीमखान #SubhashGhai #SalimKhan #SalimKhanHealth #SubhashGhaiOnSalimKhanHealth #SubahSamachar