सुभाष घई की फिल्मों का एनिमेटिड वर्जन देख पाएंगे दर्शक; निर्देशक ने नामी एनिमेटिड कंपनी के साथ की साझेदारी

सुभाष घई ने कई चर्चित फिल्में दर्शकों को दी हैं। इनमें 'कालिचरण', 'हीरो', से लेकर 'खलनायक' और 'सौदागर' तक कई नाम शामिल हैं। अगर, इन्हीं प्रतिष्ठित फिल्मों पर दर्शकों को एनिमेटिड शो और फिल्में देखने को मिल जाएं तो अगर आप कल्पना कर रहे हैं तो बता दें कि यह कल्पना जल्द साकार होने वाली है। सुभाष घई की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के बीच इसे लेकर करार हुआ है। मुक्ता आर्ट्स ने ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के साथ साइन किया MOU सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड और एनिमेशन कंपनी ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर साइन किया है। इसके तहत ग्रीन गोल्ड कंपनी, सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स के मशहूर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो पर आधारित एनिमेटेड शो और फीचर फिल्मों के विकास और प्रोडक्शन में सहयोग करेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 18, 2026, 17:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुभाष घई की फिल्मों का एनिमेटिड वर्जन देख पाएंगे दर्शक; निर्देशक ने नामी एनिमेटिड कंपनी के साथ की साझेदारी #Bollywood #Entertainment #National #SubahSamachar