Meerut News: बैडमिंटन में सुभाष, कबड्डी में तिलक टीम ने मारी बाजी

संवाद न्यूज एजेंसी दौराला। सिवाया स्थित भगवती कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। शुभारंभ निदेशक डॉ. दीपक पिपलानी, प्रबंधन समिति के संयम बंसल, ध्रुव रस्तोगी, प्राचार्य संजीव कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया। बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, वॉलीबॉल, खो-खो व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई। बैडमिंटन में सुभाष टीम प्रथम, नेहरू टीम द्वितीय, कबड्डी में तिलक टीम प्रथम, वॉलीबाल में टाइगर टीम प्रथम, खो-खो में मयूर टीम प्रथम, छात्राओं की दौड़ में इशा प्रथम, सुरभि द्वितीय, छात्र दौड़ में तनिष्क प्रथम, शाश्वत द्वितीय, म्यूजिकल चेयर में आकांक्षा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में डॉ. अजय सक्सेना, डॉ. मंदीप ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रदीप कुमार, डॉ. सरला, डॉ. संघमित्रा, डॉ. संजन, डॉ. राजीव शर्मा, सुमनलता, डॉ. रूपम, डॉ. अनिता कंबोज, सुशील शर्मा रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 06, 2026, 15:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बैडमिंटन में सुभाष, कबड्डी में तिलक टीम ने मारी बाजी #SubhashTeamWonInBadmintonAndTilakTeamWonInKabaddi. #SubahSamachar