दरिंदगी: निकाह के बाद पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर किया प्रताड़ित, चंगुल से बचकर भागी महिला ने सुनाई आपबीती
निकाह के बाद पत्नी को मुंबई ले जाकर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं कट्टर परंपरा का पालन कराने के लिए दबाव बनाया। किसी तरह वह अपने भाई के साथ उसके चंगुल से बचकर गांव आ गई। इस पर पति भी परिवार के लोगों के साथ उसके गांव पहुंचा और जबरन साथ ले जाने का प्रयास किया। पड़ोसियों के आने पर पति व ससुराली उसे ले जाने में सफल नहीं हुए। पीड़िता ने पति समेत ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ 27 मई 2022 को हुआ था। निकाह के बाद ससुराली दहेज के लिए ताने देते थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 27, 2026, 19:13 IST
दरिंदगी: निकाह के बाद पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बनाकर किया प्रताड़ित, चंगुल से बचकर भागी महिला ने सुनाई आपबीती #CityStates #Banda #Kanpur #UttarPradesh #BandaNews #UpNews #Crime #CrimeNews #BandaCrime #SubahSamachar
