जिले में गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक : पठानिया

उपभोक्ताओं से की सहयोग करने की अपीलमंडी। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिले में गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विभाग की ओर से नियमित रूप से एलपीजी सिलिंडर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 24 गैस एजेंसियों में लगभग 7501 घरेलू सिलिंडर उपलब्ध हैं जो जिले की दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त हैं। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित गैस एजेंसियों को रूट चार्ट के अनुसार ही सभी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति करने के बारे में और उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी को पूर्ण करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे जब भी गैस रिफिल के वितरण के लिए विस्तार बिंदुओं पर जाते हैं तो यहां पर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जब भी गैस एजेंसी के कर्मचारी आपके विस्तार बिंदुओं पर गैस आपूर्ति करने पहुंचते हैं तो उनसे अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 17:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जिले में गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक : पठानिया #SufficientStockOfGasCylindersInTheDistrict:Pathania #SubahSamachar