Mandi News: सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स से खुलेगा राज
पंजाब निवासी आरोपी युवक को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजानर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पुलिस जांच तेज, मानसिक उत्पीड़न के आरोपों की पड़ताल जारीसंवाद न्यूज एजेंसीसुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर क्षेत्र में 22 वर्षीय बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षु छात्रा की आत्महत्या मामले में पंजाब के पठानकोट निवासी ललित कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस मामले की जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने पर जोर है कि छात्रा को किस प्रकार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतका के कमरे से बरामद सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि उसकी सत्यता की पुष्टि की जा सके। साथ ही, पुलिस आरोपी और मृतका के बीच हुई फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है।बीते बुधवार को छात्रा ने अपने घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोपी पर बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और बार-बार मिलने का दबाव बनाने का आरोप लगाया गया।पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसी दिन सुंदरनगर लाई। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 09, 2026, 19:35 IST
Mandi News: सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स से खुलेगा राज #SuicideNoteAndCallDetailsWillRevealTheSecret #SubahSamachar
