सुख सम्मान निधि: आठवें चरण में 2.41 लाख आवेदन, गांधी जयंती पर खाते में आएंगे पैसे, जानें क्या है योजना

हिमाचल प्रदेश में करीब 1.80 लाख परिवारों की ढाई लाख महिलाओं को 1500-1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। 21 से 60 वर्ष की आयु के महिलाओं को यह राशि मिलेगी। इससे ऊपर आयु वर्ग की महिलाओं को सरकार पेंशन दे रही है। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना का नौवां चरण चल रहा है। आठवें चरण में सत्यापन के बाद ग्रामीण विकास विभाग के पास 2 लाख 41 हजार आवेदन आ चुके हैं। 20 सितंबर को नौवां चरण खत्म होगा। बताया जा रहा है कि 10 हजार के करीब आवेदन और आने की संभावना है। ऐसे में यह आंकड़ा ढाई लाख के आसपास रहेगा। 25 सितंबर को एसडीएम नौवें चरण के आवेदनकर्ता की अधिसूचना जारी कर देंगे। उधर, प्रदेश के 1.80 लाख परिवारों को 300 यूनिट निशुल्क बिजली मिलेगी जिन्हें शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 11, 2026, 19:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुख सम्मान निधि: आठवें चरण में 2.41 लाख आवेदन, गांधी जयंती पर खाते में आएंगे पैसे, जानें क्या है योजना #CityStates #Shimla #HimachalPradesh #PyariBehnaSukhSammanNidhi #SubahSamachar