सुक्खू सरकार ने सुलह में ठप कर दिए विकास कार्य : परमार
पालमपुर (कांगड़ा)। सुलह के विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने सुक्खू सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया है। मैंझा, घड़ोरल, मोरला, चाहड़खोला और घनेटा में जनसंपर्क के दौरान परमार ने कहा कि भाजपा ने सुलह को आबाद किया था, लेकिन वर्तमान सरकार ने यहां के कई संस्थानों को बंद कर इसे बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संस्थानों को बंद किए जाने से जनता आज भी परेशान है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री एक ओर आर्थिक तंगी और खाली खजाने का विलाप करते हैं, वहीं दूसरी ओर नए आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर है और प्रदेश में आर्थिक अनुशासन केवल भाषणों तक सीमित रह गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चंद्रवीर कटोच, ग्राम केंद्र प्रभारी कृष्ण स्याल, पूर्व प्रधान जोंगा राम, सेवानिवृत एसई प्रतीम कपूर, संजीव कपूर, रत्न धीमान, रविंद्र सिंह, सुषमा भट्ट, कर्नल सुरेश धीमान सुषमा भटेडिय़ा, कश्मीर सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 13, 2026, 19:17 IST
सुक्खू सरकार ने सुलह में ठप कर दिए विकास कार्य : परमार #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
