Sultanpur: बाग में पेड़ की डाल से लटके मिले मजदूर व महिला के शव, सकते में आए ग्रामीण

सुल्तानपुर के गोसाईगंज के शुकरहिया गांव की बाग में स्थित एक पेड़ से सोमवार दोपहर मजदूर व एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। दोनों के गले में कपड़े के फंदे थे। अलग-अलग डाल से लटके मिले दोनों के शवों को देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। परिजनों ने बताया कि वह दोनों रविवार रात घर से निकले थे। पुलिस भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं कर पा रही है। ग्रामीण हत्या की भी चर्चा कर रहे हैं। शव की शिनाख्त शुकरहिया निवासी मजदूर संघीराम (45) व उनके घर से करीब 200 मीटर दूर रहने वाली लालती (47) के रूप में हुई। दोनों रविवार की देर रात घर से निकले थे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 18:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sultanpur: बाग में पेड़ की डाल से लटके मिले मजदूर व महिला के शव, सकते में आए ग्रामीण #CityStates #Sultanpur #SultanpurNews #CrimeInSultanpur #SubahSamachar