Pithoragarh: गर्मी की दस्तक, पानी के लिए मचा हाहाकार; हैंडपंपों और जलस्रोतों से लोग ढो रहे पानी

पिथौरागढ़ के जिले में तापमान बढ़ते ही पेयजल आपूर्ति की व्यवस्थाएं दम तोड़ने लगी हैं। बेड़ीनाग नगर और आसपास के इलाकों में हर घर नल से जल योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछ गई लेकिन नलों में पानी नहीं टपक रहा। स्थिति यह है कि लोगों को चौथे दिन बमुश्किल कुछ लीटर पानी मिल रहा है, जिससे जनता की प्यास बुझाना चुनौती बन गया है। बेड़ीनाग नगर के साथ ही बना, बोराखेत, जमुनानगर, पुराना बाजार, सरस्वती विहार, डिग्री काॅलेज, भट्टी गांव, जवाहर चौक आदि स्थानों पर पेयजल संकट गहरा गया है। इन जगहों पर घर-घर जल योजना के तहत नल तो लगा दिए लेकिन इनसे नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। हालात यह हैं कि चौथे दिन कुछ लीटर पानी मिल रहा है इससे लोगों के लिए अपनी जरूरत पूरी करना मुश्किल हो गया है। लोग हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी ढोकर के लिए मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत में ही ये हाल है। जब प्रचंड गर्मी पड़ेगी तो हमें पानी के लिए तरसना होगा। जल संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया है और आपूर्ति सुधारने के प्रयास जारी हैं। लोग बोले - कनेक्शन तो लग गए हैं लेकिन बूंद भर पानी नहीं आ रहा। हम पूरी तरह हैंडपंपों के भरोसे हैं। - डीएल शाह, स्थानीय निवासी - नगर की दोनों पेयजल योजनाएं जवाब दे रही हैं। प्राकृतिक स्रोतों में भी पानी कम होने लगा है। - प्रकाश बोरा, स्थानीय निवासी - ‎बेड़ीनाग में लोगों को चार दिन में पानी मिल रहा है। गर्मी में और दिक्कत झेलनी पड़ेगी। - पंकज कार्की, व्यवसायी, बेड़ीनाग पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान निकाला जाएगा। - महेश सिंह रौतेला, अवर अभियंता, जल संस्थान, बेड़ीनाग

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 05, 2026, 16:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pithoragarh: गर्मी की दस्तक, पानी के लिए मचा हाहाकार; हैंडपंपों और जलस्रोतों से लोग ढो रहे पानी #CityStates #Pithoragarh #UttarakhandNews #UkNews #PithoragarhNews #PithoragarhWaterCrisis #JalJeevanMission #SubahSamachar