सुविधा: इस बार गर्मी में काशी की जनता को दो करोड़ लीटर पानी ज्यादा मिलेगा, जलकल ने बनाई कार्ययोजना; तैयारी तेज

Varanasi News: प्रति व्यक्ति 130 लीटर के हिसाब से 16 लाख की आबादी के लिए जलकल की ओर से 20.80 करोड़ लीटर जलापूर्ति की जाती है। इस बार गर्मी में यह बढ़कर 22.80 करोड़ हो जाएगी। प्रति व्यक्ति जलापूर्ति 142.5 लीटर हो जाएगी। जलकल ने मोटरों के पावर बढ़ाने और छोटी कमियों को दूर कराने का काम शुरू कर दिया है। भदैनी पर नए मोटर लगवाए जा रहे हैं ताकि गर्मी में गंगा से भरपूर पानी मिल सके। जलकल की ओर से गंगा नदी से 160 से 200 एमएलडी और नलकूपों से 243 एमएलडी की जलापूर्ति की जाती है। 1086 किमी से अधिक लंबी पाइपलाइन है। 203 बड़े नलकूप, 251 मिनी नलकूप, 77 ओवरहेड टैंकों को दुरुस्त कराया जा रहा है। गर्मियों में आए दिन किसी न किसी क्षेत्र में पानी की समस्या होती है। जलापूर्ति बाधित होने की मुख्य वजह गंगा नदी का जल स्तर घट जाना होता है। जलस्तर नीचे होने से डब्ल्यूटीपी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पाता था। जिसकी वजह से पानी की आपूर्ति बाधित होती थी। इसे अब ठीक कराया जा रहा है। नगर निगम सीमा क्षेत्र में कुल सौ वार्ड हैं, इनमें 25 नए बाकी 75 पुराने हैं। जलकल विभाग की ओर से जलापूर्ति के लिए विभाग के पास पूरे शहर में 454 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। जबकि अलग-अलग क्षमता वाली पानी की टंकियां बनाई गई हैं। जलकल का मानना है कि गर्मियों में 12 से 15 एमएलडी पानी की डिमांड बढ़ जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 08:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सुविधा: इस बार गर्मी में काशी की जनता को दो करोड़ लीटर पानी ज्यादा मिलेगा, जलकल ने बनाई कार्ययोजना; तैयारी तेज #CityStates #Varanasi #JalkalVibhag #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #SubahSamachar