Suna Hai Kya: बढ़िया तैनाती के लिए परेशान यंग इंडिया अफसरों की ब्रिगेड, इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी की चर्चा

यूपी में बढ़िया पोस्टिंग के लिए यंग इंडिया के अफसर इंतजार कर रहे हैं और अपनी तरफ से पूरा जोर भी लगा रहे हैं। तीन युवा अफसर वेस्ट यूपी जाने का जुगाड़ कर रहे हैं। वहीं, एक इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी भी चर्चा का विषय बनी हुई है। एक विश्वविद्यालय में मुखिया की तैनाती चर्चा का विषय बनी है। पढ़ें ये कानाफूसी: मेरा नंबर कब आएगा जैसे-जैसे सूची पर सूची निकलती जा रही हैं, अफसरों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। खासतौर पर यंग इंडिया ब्रिगेड वाले नौकरशाह ज्यादा तनाव में हैं। बढ़िया तैनाती वाले तीन युवा अफसर फिर से वेस्ट यूपी जाने का जुगाड़ तलाश रहे हैं। वहीं, दो महिला अफसरों की निगाहें विकास प्राधिकरणों में जमी हैं। पीछे से उनकी पैरवी भी तगड़े से की जा रही है। इनमें से एक प्राधिकरण पर तो कई अन्य अफसर भी नजरें जमाए हैं कि शायद उनकी किस्मत का पिटारा भी खुल जाए। इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी प्रदेश में इन दिनों इश्कबाज डॉक्टर सुर्खियों में है। उसके खिलाफ एक के बाद एक शिकायतें आई हैं। शिकायतों को देखते हुए उन्हें दूसरे अस्पताल भेज दिया गया है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभागीय अफसर मेहरबान हैं। ऐसे में इश्कबाजी से कहीं ज्यादा उनके मैनेजमेंट की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना यह है कि डॉक्टर का प्रबंधन कितना कारगर होता है। लिफाफे खुलने का इंतजार प्रदेश के एक पुराने विश्वविद्यालय में हाल के दिनों में शिक्षकों से लेकर निदेशक तक के कई पदों पर ताबड़तोड़ इंटरव्यू आयोजित किए गए। उम्मीदवारों को आस थी कि इंटरव्यू के बाद उन्हें जल्द परिणाम प्राप्त होंगे। हालांकि, उनका इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। पूछने पर पता चला कि अभी उन्हें एक पखवाड़े इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि विश्वविद्यालय के मुखिया का कार्यकाल आखिरी चरण में है। ऐसे में जब तक मुखिया की तैनाती नहीं हो जाती है, तब तक इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, उनकी उम्मीद टूटी नहीं है। आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी या समाचार हो तो 8859108085 पर व्हाट्सएप करें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Suna Hai Kya: बढ़िया तैनाती के लिए परेशान यंग इंडिया अफसरों की ब्रिगेड, इश्कबाज डॉक्टर पर मेहरबानी की चर्चा #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowNews #UpNews #SunaHaiKya #UpMeSunaHaiKya #SubahSamachar