Agra News: श्रीघासी बाबा मंदिर पर कराया सुंदरकांड का पाठ

अकोला। अखिल भारतीय प्रगतिशील जाट महासभा ने मंगलवार को घासी बाबा के प्रसिद्ध मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इसमें महासभा के सदस्य, पदाधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। पाठ के बाद महासभा की एक बैठक आयोजित की गई। विभिन्न वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया। उन्होंने आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाने का आह्वान किया। बैठक में संरक्षक उदयवीर सिंह चाहर, प्रताप सिंह चाहर, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी, महासचिव राजेन्द्र सिंह चाहर, सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन महेश चाहर और डॉ. नेत्र पाल सिंह चाहर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 31, 2026, 20:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: श्रीघासी बाबा मंदिर पर कराया सुंदरकांड का पाठ #SunderkandRecitationWasConductedAtShriGhasiBabaTemple. #SubahSamachar