Himachal Crime: सुंदरनगर में बेटे ने डंडे से पीटकर मां की हत्या की, पिता घायल; आरोपी गिरफ्तार
मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र के गहरी गांव में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घरेलू विवाद खूनी वारदात में बदल गया। शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान एक बेटे ने कथित तौर पर डंडे से हमला कर अपनी मां की निर्मम हत्या कर दी, जबकि पिता बीच-बचाव करने आए तो वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात रविवार रात करीब 10 बजे गहरी गांव में हुई। गाँव निवासी 61 वर्षीय फागनु राम और उनके 40 वर्षीय बेटे खेमा राम के बीच शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि खेमा राम ने आपा खो दिया और डंडे से अपने पिता पर हमला कर दिया। इस दौरान, बीच-बचाव करने के लिए जब खेमा राम की 55 वर्षीय माँ पार्वती देवी आईं, तो आरोपी बेटे ने उन पर भी डंडे से वार कर दिया। माँ के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हमले में पिता फागनु राम भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना की सूचना रात करीब 11 बजे बीएसएल थाना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंची। घायल फागनु राम को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर भेजा गया, जहांउनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी और पृष्ठभूमि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका पार्वती देवी शिमला में सरकारी कर्मचारी थीं। परिवार का मुख्य निवास स्थान शिमला है, लेकिन वे इन दिनों मक्की की बिजाई के लिए अपने पैतृक गांव आए हुए थे। घटना के समय घर में फागनु राम अकेले रह रहे थे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 06:45 IST
Himachal Crime: सुंदरनगर में बेटे ने डंडे से पीटकर मां की हत्या की, पिता घायल; आरोपी गिरफ्तार #CityStates #Crime #Mandi #Shimla #HimachalPradesh #Sundernagar #MotherMurder #SonKillsMother #DomesticDispute #StickAttack #SubahSamachar
