UP: धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत, सुनील भराला बोले-लालच या दबाव से कराया धर्म परिवर्तन अस्वीकार

धर्मांतरण के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री सुनील भराला ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अदालत की टिप्पणी से यह स्पष्ट संदेश गया है कि लालच, प्रलोभन या दबाव के जरिए कराया गया धर्म परिवर्तन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। अदालत की टिप्पणी से स्थिति स्पष्ट सुनील भराला ने कहा कि लंबे समय से देश में यह सवाल उठाया जा रहा था कि धर्म परिवर्तन पूरी तरह स्वेच्छा से हो रहा है या इसके पीछे किसी प्रकार का दबाव अथवा प्रलोभन काम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से इस विषय पर काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो गई है। यह भी पढ़ें:आत्महत्या:जिस सुडौल और फिट शरीर पर था गुरूर, वही बना मौत की वजह, गुस्से में खुद की जांघ में चाकू मारा, मौत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 17:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट के रुख का स्वागत, सुनील भराला बोले-लालच या दबाव से कराया धर्म परिवर्तन अस्वीकार #CityStates #Meerut #SunilBharala #ReligiousConversion #सुनीलभराला #धर्मांतरण #सुप्रीमकोर्ट #धर्मपरिवर्तन #भाजपानेतासुनीलभराला #जबरनधर्मांतरण #SubahSamachar