कपसाड़ कांड: पारस को रिमांड पर लेकर खेतों में की तलाश, नहीं मिला हत्या में प्रयुक्त हथियार, ये होगी कार्रवाई
मेरठ कपसाड़ में सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी के अपहरण करने के मामले में जेल में बंद पारस सोम को सीओ सरधना और विवेचक आशुतोष कुमार ने रविवार को रिमांड पर लिया। सबसे पहले उसका जेल में चिकित्सकों ने परीक्षण किया। इसके बाद उसे सीओ और पुलिस सरधना थाने लेकर पहुंची। थाने में तस्करा डालने के बाद पुलिस पारस सोम की ओर से बताए गए खेत में लेकर पहुंची। वहां आला कत्ल बरामद करने के लिए सर्च अभियान चलाया गया। आला कत्ल बरामद नहीं हुआ। आज किशोर न्याय बोर्ड में रिपोर्ट पेश की जाएगी। रिमांड के दौरान अधिवक्ता संजीव राणा उर्फ संजू भी उचित दूरी बनाए रखते हुए पारस के साथ रहे। यह भी पढ़ें:UP:संदीप ने नाम बदल मुहब्बत को बुलाया था होटल, व्हाट्सएप चैट से नया मोड़; विदेशी लड़कियों को बुलाता था मेरठ
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 09, 2026, 11:47 IST
कपसाड़ कांड: पारस को रिमांड पर लेकर खेतों में की तलाश, नहीं मिला हत्या में प्रयुक्त हथियार, ये होगी कार्रवाई #CityStates #Meerut #मेरठसुनीताहत्याकांड #पारससोमरिमांड #रूबीअपहरणमामला #कपसाड़हत्याकेस #मेरठक्राइमन्यूज #MeerutSunitaMurderCase #ParasSomRemand #RubyKidnappingCase #KapasaadMurderCaseMeerut #MeerutCrimeNews #SubahSamachar
