सनी देओल ने पाकिस्तान को कहा 'मौसी'; राजनीति से जुड़े सवाल का जवाब देने से किया इनकार, जानिए क्या कहा?

सनी देओल फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे पटना पहुंचे, जहां प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान सनी देओल ने पाकिस्तान से जुड़े एक सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। वहीं, उन्होंने राजनीतिक चर्चा से साफ इनकार कर दिया। क्या पाकिस्तान में हुई 'बंटवारा' की शूटिंग सनी देओल की आगामी फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनी देओल से पाकिस्तान के हालात पर टिप्पणी करने को कहा गया। मगर, एक्टर ने इस पर बात करने से इनकार कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म पाकिस्तान में शूट हुई है तो सनी देओल ने तुरंत इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि यह पूरी तरह से भारत में शूट हुई है। बोले- 'पापा ने कहा था' इसके बाद उन्होंने बंटवारे से पहले भारत और पाकिस्तान के एक देश होने की बात की। उन्होंने याद किया कि कैसे उनके पिता, दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, पाकिस्तान को अपनी 'मौसी' कहा करते थे। सनी देओल ने कहा, 'हम फील की बातें नहीं करते, क्योंकि पूरा मुल्क एक ही था। जैसे पापा ने कहा था कि ये मेरी मां है और वो मेरी मौसी है- ये तो आप लोग सब अच्छी तरह से जानते हैं। हम सब एक तरह से हैं तो जुड़े हुए कहीं न कहीं से'। राजनीतिक टिप्पणी से किया इनकार सनी देओल ने पाकिस्तान या मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक हालात पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे एक कलाकार हैं, जिनका काम कहानियां सुनाना है, न कि राजनीतिक बहसों में पड़ना। उन्होंने कहा, 'मैं उस सब में ज्यादा जाना नहीं चाहता, लेकिन हम एक्टर हैं। हम मेकर्स हैं। हम कहानियां चुनते हैं और कहानियां बनाते हैं। उसको फिर हम यहां वहां, उसको पॉलिटिकली नहीं ले के जाते हैं। ना ही जाना चाहते हैं। इसलिए मैं उस सबकी बात ही नहीं करूंगा'। बता दें कि 'बंटवारा 1947' फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। इसमें प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म इसी महीने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 03, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सनी देओल ने पाकिस्तान को कहा 'मौसी'; राजनीति से जुड़े सवाल का जवाब देने से किया इनकार, जानिए क्या कहा? #Bollywood #Entertainment #National #Batwara1947 #SunnyDeol #SunnyDeolOnPakistan #SunnyDeolCallsPakistanMausi #Batwara1947ReleaseDate #SunnyDeolRefusedToDiscussPolitics #SubahSamachar