UP Weather: सोनभद्र में धूप और उमस ने किया बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज से और बढ़ेगी गर्मी; जारी हुआ अलर्ट

UP Weather: सोनभद्र जिले में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। बीते पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। विशेषज्ञों के अनुसार 16 मई के बाद अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चुर्क स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके एक दिन पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 24.8 और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 15, 2026, 22:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Weather: सोनभद्र में धूप और उमस ने किया बेहाल, 40 डिग्री पहुंचा पारा, आज से और बढ़ेगी गर्मी; जारी हुआ अलर्ट #CityStates #Varanasi #Sonebhadra #UpWeatherNews #SonbhadraPolice #SonbhadraNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar