Haryana: 178 केंद्रों पर 55 हजार बच्चे देंगे सुपर 100 की परीक्षा, दोपहर 12 से ढाई बजे तक चलेगा एग्जाम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान सूचना और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान पास करने की निशुल्क कोचिंग प्राप्त करने की योजना सुपर-100 के लेवल वन की परीक्षा आज 12 बजे से शुरू होगी। हरियाणा के 178 परीक्षा केंद्रों पर 50,167 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए पंजीकरण करवाया है। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े 11 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा।नियमानुसार परीक्षा का समय दोपहर साढ़े 12 बजे से लेकर ढाई बजे तक निर्धारित किया गया है। साथ ही विद्यार्थियों की स्कूल की वर्दी में परीक्षा देने आना होगा। एडमिट कार्ड पर पासपोर्ट आकार का फोटो नहीं लगा है तो छात्रों को एडमिट कार्ड पर एक फोटो चिपकाकर इसे प्रिंसिपल से सत्यापित करवाना होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें परीक्षा में एक अतिरिक्त पासपोर्ट आकार का फोटो भी लाना होगा। हरियाणा सरकार की इस पहल के तहत विद्यार्थियों को बिना किसी आर्थिक बोझ, भारी फीस और महानगरों की महंगी कोचिंग के निशुल्क विशेषज्ञ मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत में हर साल 100 विद्यार्थियों का चयन होता था लेकिन बेहतर परिणामों को देखते हुए पिछले वर्ष यह संख्या 200 और वर्तमान वर्ष में 300 कर दी गई है। पहली परीक्षा निर्धारित केंद्रों और दूसरी परीक्षा सुपर-100 के मुख्यालय कुरुक्षेत्र में होती थी। पहली बार तीन लेवल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस बार इन दोनों परीक्षाओं के बीच दूसरे लेवल की विद्यार्थियों के गृह जिलों के सरकारी स्कूलों में निर्धारित केंद्रों में होगी। इसके बाद तीसरे लेवल की परीक्षा कुरुक्षेत्र में होगी। किस जिले में कितने परीक्षा केंद्र अंबाला -8 झज्जर-6 भिवानी -7 जींद -11 पंचकूला -5 चरखी दादरी -6 कैथल -14 पानीपत -18 फरीदाबाद -5 करनाल -9 रोहतक -7 रेवाड़ी -7 फतेहाबाद -8 कुरुक्षेत्र-6 सिरसा -12 गुरुग्राम -7 महेंद्रगढ़ -5 सोनीपत -8 हिसार -15 नूंह-मेवात -5 यमुनानगर -5
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 05:53 IST
Haryana: 178 केंद्रों पर 55 हजार बच्चे देंगे सुपर 100 की परीक्षा, दोपहर 12 से ढाई बजे तक चलेगा एग्जाम #CityStates #Chandigarh-haryana #Super100Exam #Iit #Iiit #Nit #SubahSamachar
